19 जून को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन करेंगे नेतृत्व
Jun 15, 2024, 22:20 IST

झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक 19 जून, 2024 को झारखंड मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन करेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के अनुसार, कैबिनेट की बैठक 19 जून को दोपहर 4 बजे शुरू होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी।