Movie prime

पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

पूर्व हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से भेंट की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से विमल लकड़ा को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से विमल लकड़ा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए मरांग बुरु से प्रार्थना की।


एक महीने से अस्पताल में चल रहा इलाज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमल लकड़ा बीते लगभग एक महीने से अस्पताल में भर्ती हैं। बताया गया है कि वे सिमडेगा जिले के अपने पैतृक गांव में खेत में कार्य करते समय अचानक गिर पड़े थे, जिससे वे अचेत हो गए थे। पहले उन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें रांची रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें क्यूरेस्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनके मस्तिष्क में रक्त का थक्का जम गया है, जिसका इलाज चल रहा है।