रामनवमी पर तपोवन मंदिर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की पूजा, यहां देखें वीडियो
Apr 6, 2025, 17:43 IST

रामनवमी के पावन पर्व पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची स्थित तपोवन मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।
प्रभु श्री राम आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 6, 2025
सिया राम चंद्र की जय!
जय सिया राम! pic.twitter.com/hjodKdj3nR
रामनवमी के दिन दोपहर के बाद पारंपरिक शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुल 1728 अखाड़े भाग लेंगे। रांची समेत पूरे झारखंड में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्य के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिलों के उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इस बैठक में उन्होंने रामनवमी के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि उपद्रव फैलाने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
