झारखंड के पूर्व राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी विदाई
Jul 30, 2024, 13:33 IST

झारखंड के पूर्व राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन को राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट परिसर में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भावपूर्ण विदाई दी। मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद नलिन सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के मुख्य सचिव एल० खियांग्ते, डीजीपी अनुराग गुप्ता, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल समेत राज्य सरकार के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन को सप्रेम विदाई दी।