झारखंड के स्वास्थ्य कर्मियों को मिली बड़ी सौगात, MPW कर्मचारियों के मानदेय में हुयी बढ़ोतरी

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सांसद राहुल गांधी के मार्गदर्शन में झारखंड सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार चिकित्सकीय समुदाय के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रही है और स्वास्थ्य मानकों में झारखंड को अग्रणी बनाने के लिए कार्य कर रही है।
MPW कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी, एरियर के रूप में मिलेगा ₹25,000
स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि होली और रमजान के पावन अवसर पर राज्य के 1800 मल्टी पर्पस वर्कर्स (MPW) के मानदेय में ₹5000 की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही, उन्हें एरियर के रूप में ₹25,000 की राशि भी दी जाएगी।

मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा कि MPW कर्मी जनता की सेवा में अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं, और सरकार उनकी मेहनत व समर्पण को पूरा सम्मान देती है। यह सिर्फ वेतन वृद्धि नहीं, बल्कि उनके योगदान को सलाम करने की एक पहल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए तत्पर है।