Movie prime

झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13वां अधिवेशन 14-15 अप्रैल को, 3600 सदस्य होंगे शामिल

झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13वां अधिवेशन 14-15 अप्रैल को, 3600 सदस्य होंगे शामिल
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का 13वां अधिवेशन 14 और 15 अप्रैल को खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित होगा। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडे ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में झारखंड समेत कई राज्यों से 3600 सदस्य शामिल होंगे। साथ ही, उन्होंने राज्यभर में चल रहे सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी 60 लाख सदस्यों का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।