Movie prime

झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़े 4 गांजा तस्कर, 50 किलो गांजा लेकर यूपी जाने के फ़िराक में थे तस्कर

झारखंड पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल कुछ तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इस दौरान झारखंड पुलिस ने तस्करों को दबोच लिया। बताते चलें कि, पकड़े गए गांजे का बाजार मूल्‍य करीब 25 लाख रुपये है। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 5 बड़े बैग में भरे 50 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार गांजा तस्करों में तापस कुमार, सुज्ञान कटुआ, प्रफुल्ल राणा और कृष्णा चंद्र शामिल हैं। सभी महाकुड ओडिशा के रहनेवाले हैं। ये ओडिशा से ही गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। वहां किसी जेपी सिंह को इसकी डिलीवरी करनी थी।