Movie prime

दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस ने की 10 हजार से अधिक जवानों की तैनाती

दुर्गा पूजा के मौके पर झारखंड पुलिस ने राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। राज्यभर में 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसमें 5030 लाठी बल और 4975 होमगार्ड जवानों की भागीदारी है। इसके अलावा, रैपिड एक्शन फोर्स (रैप) की 5 कंपनियां, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) की टीमें और आंसू गैस की 4 कंपनियों को भी तैनात किया गया है।

राज्य के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में डीआईजी के नियंत्रण में 570 जवानों को रिजर्व में रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। ये जवान संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। सुरक्षा बलों की तैनाती खासकर रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, गिरिडीह, खूंटी और अन्य जिलों में की गई है।

प्रमुख जिलों में सुरक्षा बलों की तैनाती:

-रांची : 1600 
-हजारीबाग : 600 
-जमशेदपुर : 950 
-गिरिडीह : 535 
-खूंटी : 200 
-सिमडेगा : 250 
-लोहरदगा : 400 
-गुमला : 370 
-चाईबासा : 250 
-सराइकेला : 200 
-पलामू : 455 
-गढ़वा : 250 
-लातेहार : 200 
-कोडरमा : 400 
-रामगढ़ : 270 
-चतरा : 320 
-बोकारो : 525 
-धनबाद : 675 
-दुमका : 370 
-देवघर : 260 
-पाकुड़ : 200 
-जामताड़ा : 200 
-गोड्डा : 250 
-साहेबगंज : 275 

-कुल तैनाती: 10,005 जवान
 

News Hub