Movie prime

झारखंड पुलिस को मिला नया प्रवक्ता, IG माइकल राज एस को सौंपी गई मीडिया से संवाद की जिम्मेदारी

झारखंड पुलिस को अब एक नई पहचान और आवाज मिली है। आईजी अभियान माइकल राज एस को झारखंड पुलिस का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

माइकल राज एस इससे पहले बोकारो रेंज के ज़ोनल आईजी के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के दौरान उन्हें अभियान शाखा का प्रभारी बनाया गया था। अब इसके साथ-साथ उन्हें राज्य पुलिस का प्रतिनिधि चेहरा भी बना दिया गया है।

ऑपरेशन की निगरानी के साथ संवाद की डोर भी उनके हाथ
इस नई भूमिका के तहत माइकल राज एस अब राज्य भर में पुलिस के विभिन्न अभियानों की निगरानी करने के साथ-साथ मीडिया और आम जनता के बीच समर्थ और भरोसेमंद संवाद स्थापित करने का कार्य भी करेंगे। यह जिम्मेदारी उन्हें नीतिगत पारदर्शिता और जनसंपर्क सशक्तिकरण के उद्देश्य से सौंपी गई है।

अब माइकल राज एस, पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सूचना, विश्वास और पारदर्शिता का पुल बनेंगे, जिससे कानून व्यवस्था को लेकर जनता में विश्वास और जागरूकता को और अधिक बल मिलेगा।