Movie prime

देश में लागू हुये 3 नये आपराधिक कानून को लेकर झारखंड पुलिस है तैयार : DGP अजय कुमार सिंह

आज से भारतीय न्याय संहिता सहित देशभर में तीन नए कानून लागू हो गए हैं। इसे लेकर झारखंड पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है और कानून को लागू कर दिया है। झारखंड पुलिस के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस मुख्यालय में अधिकारी नए कानून की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। भारत सरकार और झारखंड सरकार ने नए कानून के लिए लगातार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया है। जिला और मुख्यालय के अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नए कानून लागू होने के बाद कोई समस्या नहीं आई - डीजीपी
डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड पुलिस नए कानून को लेकर पूरी तरह से तैयार है और सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। हालांकि इसमें कई चुनौतियां आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे सारी चीजें ठीक हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि नए कानून लागू होने के बाद अभी तक कोई समस्या नहीं आई है। तीनों पुराने कानून 100 साल से अधिक समय से इस्तेमाल में थे, इसलिए नई चीजें शुरू होने पर चुनौतियां आती हैं। लेकिन इसके लिए प्रशिक्षण और संसाधन मुहैया कराए गए हैं। कई तकनीकी बदलाव हुए हैं, जिन्हें धीरे-धीरे लागू किया जाएगा। फॉरेंसिक का रोल भी बढ़ गया है और सभी को इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है। लोगों की जागरूकता के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है।