Movie prime

झारखंड सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 221 सेक्शन अफसरों का हुआ तबादला

झारखंड सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 221 सेक्शन अफसरों का हुआ तबादला

झारखंड सरकार ने सचिवालय सेवा में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 221 सेक्शन अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को 18 अगस्त 2025 तक हर हाल में अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि वे तुरंत प्रभार सौंपें और इसकी सूचना विभाग को जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं।

सरकार के इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।