झारखंड को जल्द मिलेंगे 9 नए IPS अधिकारी, UPSC को भेजी गई सूची

झारखंड में जल्द ही 9 नए आईपीएस अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए चयनित 17 पुलिस अधिकारियों की सूची संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दी है। इस सूची को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति के बाद आगे बढ़ाया गया है।
सरकार ने वर्ष 2021, 2022 और 2023 के दौरान खाली हुई कुल 9 आईपीएस पदों पर नियुक्ति के लिए UPSC को अनुशंसा भेजी है। इन पदों के लिए डीएसपी, सीनियर डीएसपी और एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं। इन सभी अधिकारियों की वार्षिक कार्यक्षमता रिपोर्ट (ACR) और अन्य आवश्यक दस्तावेज UPSC को सौंपे गए हैं। आयोग इन दस्तावेजों की समीक्षा कर योग्य अधिकारियों को प्रमोशन के लिए चुनेगा।
इन अधिकारियों के नाम भेजे गए UPSC को
राज्य सरकार द्वारा UPSC को जिन अधिकारियों के नाम भेजे गए हैं, उनमें शिवेंद्र, राधाप्रेम किशोर, मुकेश कुमार महतो, मजरूल होदा, राजेश कुमार, दीपक कुमार, अविनाश कुमार, रोशन गुड़िया, श्रीराम समद, निशा मुर्मू, सुरजीत कुमार, वीरेंद्र चौधरी, राहुल देव बड़ाइक, ख्रीस्टोफर केरकेट्टा, प्रभात रंजन बरवार, अनूप कुमार, समीर तिर्की और हीरालाल रवि शामिल हैं।
