झारखंड की बेटियों ने रचा इतिहास, नेशनल चैंपियनशिप का खिताब जीता
Mar 13, 2025, 15:51 IST

झारखंड की महिला हॉकी टीम ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नया मुकाम हासिल किया। फाइनल मुकाबले में झारखंड ने मेजबान हरियाणा को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से मात देकर पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
इससे पहले, 2015 में झारखंड की टीम उपविजेता बनी थी, लेकिन इस बार उन्होंने खिताब जीतकर अपने प्रदर्शन को नई ऊंचाई दी। फाइनल मैच में दोनों टीमें निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर रहीं। झारखंड के लिए एकमात्र गोल प्रमोदानी लकड़ा ने किया, जिससे टीम ने मुकाबले में संतुलन बनाया।

निर्णायक पेनल्टी शूटआउट में झारखंड की टीम ने धैर्य और कौशल का प्रदर्शन करते हुए 4-3 से जीत दर्ज की। इस यादगार सफलता के साथ झारखंड की महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ताकत साबित कर राज्य का नाम रोशन किया।
Tue,3 Jun 2025
सरकारी हाकिम हैं खान सर की बेगम
Tue,3 Jun 2025