झामुमो में संगठनात्मक विस्तार, रांची और पलामू से सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को सोमवार को संगठनात्मक स्तर पर एक और बड़ी सफलता मिली, जब रांची और पलामू जिलों से सैकड़ों नए कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ गए। राजधानी रांची के केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में इन नए सदस्यों ने विधिवत झामुमो की सदस्यता ली।
रांची जिले से मनिंदर सिंह के नेतृत्व में और पलामू से जुगल किशोर तथा संजय सिंह उर्फ उमेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने झामुमो की विचारधारा को अपनाया। सभी नव-आगंतुकों का पार्टी में स्वागत झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने अंगवस्त्र पहनाकर किया और उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए संगठन को मजबूत करने की शपथ दिलाई।

नए सदस्यों में गौरव यादव, बबलू दास, नसीम अंसारी, शुभम राज, रितेश कुमार, सुरेश कुमार, कुणाल चंद्रवंशी, सूरज मुंडा, शशि मुंडा, अजय कुमार राय, पंकज महतो, फिरोज अशरफ, सोनू मुंडा, विवेक साहू, बासुदेव मुंडा, सूरज दास, पप्पू कुरैशी, सुशील तिवारी, विक्की चंद्रवंशी, विशाल चंद्रवंशी, रितिक वर्मा, मो. जिसान रजा, यासिर हमीद, अशोक कुमार गुप्ता, इमरोज साहिल पठान, फारुक आज़म, मनीष गुप्ता, विजय तिग्गा, पवन महतो, विजय महतो, मुन्ना महतो, रवि महतो, संदीप मिंज, राहुल बड़ाइक, प्रवीण लोहरा, विजय उरांव, हरजिंदर सिंह, समरजीत सिंह, प्यारेलाल गुप्ता, एंथोनी मिंज, मो. सैफ, मो. साद, मो. शरीक, मो. बंटी, उत्कर्ष कुमार और प्रेम यादव सहित कई नाम शामिल रहे।
कार्यक्रम में झामुमो के पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, केंद्रीय सदस्य शानू सिद्दकी, रांची जिला संयोजक अश्विनी शर्मा और संयोजक सदस्य डॉ. हेमलाल मेहता समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पार्टी के संस्थापक गुरुजी शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो की नीति और दृष्टिकोण पर विश्वास जताते हुए, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।