Movie prime

मंत्रिमंडल विस्तार के पहले JMM को लगा झटका, इस नेता की हुई भाजपा में वापसी

चंपाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका लगा है। रांची स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित मिलान समारोह में पाकुड़ के झामुमो नेता देवीधन टुडू वापस भाजपा में शामिल हो गए हैं। पूर्व में देवीधन टुडू दो बार महेशपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। 

बताते चलें कि, देवीधन टुडू भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं। इसके साथ ही भाजपा में रहते हुए पाकुड़ के जिला अध्यक्ष की कमान भी संभाल चुके है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें माला एवं पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से लोगों का मोहभंग होता जा रहा है।

16 फरवरी को चंपई सरकार का होगा कैबिनेट विस्तार

गौरतलब है कि, जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड में सियासी उठापटक के बीच चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया। दो फरवरी चंपाई सोरेन ने झारखंड के रूप में शपथ लिया था। इसके बाद पांच फरवरी को सदन में विश्वास मत पेश किया। वहीं आज मंत्रिमंडल का विस्तार होने की खबरें भी सामने आयी थीं। हालांकि अब 16 फरवरी को चंपई सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर कार्यक्रम निर्धारित है। उससे पहले झामुमो के नेता ने पार्टी का दामन छोड़ दिया और भाजपा का दामन थाम लिया।