Newshaat_Logo

JSSC-CGL पेपर लीक मामला: हाईकोर्ट ने रिजल्ट पर रोक बरकरार रखी, इस दिन होगी अगली सुनवाई

 JSSC-CGL पेपर लीक मामला: हाईकोर्ट ने रिजल्ट पर रोक बरकरार रखी, इस दिन होगी अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को आयोजित सुनवाई में JSSC-CGL पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग पर चर्चा हुई। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि अब तक इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है और CID अपनी जांच प्रक्रिया को जल्द ही अंतिम रूप देगी। हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि अब तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं।

कोर्ट ने इस सिलसिले में सरकार को निर्देश दिया कि वह जांच की अद्यतन रिपोर्ट 18 जून तक पेश करे। साथ ही, परीक्षा परिणाम की घोषणा पर लगी रोक हटाने से न्यायालय ने इनकार कर दिया। इस सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता, जेएसएससी की ओर से अधिवक्ता संजॉय पिपरवाल और याचिकाकर्ताओं की तरफ से सीनियर एडवोकेट अजीत कुमार ने पक्ष रखा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 जून को होगी।