Movie prime

पलामू से कोल्हान पहुंची मंईयां सम्मान यात्रा, कल्पना सोरेन का महिलाओं से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत चल रही मंईयां सम्मान यात्रा, अब कल्पना सोरेन के नेतृत्व में पलामू प्रमंडल से कोल्हान प्रमंडल की ओर शिफ्ट हो गई है। पलामू प्रमंडल में बीते तीन दिनों में मिले जबरदस्त समर्थन से उत्साहित होकर, कल्पना सोरेन ने अब इस यात्रा को कोल्हान इलाके में शुरू करने का फैसला किया।

कल्पना सोरेन दिनभर रोड शो, सभाएं और चौपालों के माध्यम से महिलाओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन कर रही हैं। कार्यक्रमों में देरी के बावजूद महिलाओं का धैर्यपूर्वक इंतजार करना और पूरे जोश के साथ उनका स्वागत करना, इस बात का प्रमाण है कि उनकी योजनाओं को जनता से भरपूर समर्थन मिल रहा है। इससे उत्साहित होकर कल्पना सोरेन ने अपनी यात्रा को और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।


कल्पना सोरेन ने कोल्हान प्रमंडल में अपनी यात्रा की शुरुआत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, "मंईयां सम्मान यात्रा का आज चौथा दिन है... आज से कोल्हान प्रमंडल में अपनी माताओं-बहनों के बीच रहूंगी। पिछले तीन दिनों में पलामू प्रमंडल में जिस तरह से मंईयां सम्मान यात्रा को सभी वर्गों का समर्थन मिला, वह इस बात का सबूत है कि झारखंड की जनता का अबुआ सरकार पर अटूट विश्वास है।"
 

News Hub