Movie prime

कल्पना सोरेन ने ली विधायक पद की शपथ

 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की पत्नी, कल्पना सोरेन ने गांडेय उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद आज विधायक पद की शपथ ली। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने कल्पना सोरेन को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्त सहित अन्य नेता मौजूद रहे।