Movie prime

Khunti: पीएलएफआई संगठन का नक्सली दयाल पूर्ति गिरफ्तार, वसूलने आया था लेवी

 

खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई नक्सली संगठन के एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम दयाल पूर्ति है। गिरफ्तार नक्सली अपने साथियों के साथ बिंदा बाजार में लगाने वाले व्यापारियों से लेवी वसूलने आया था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया और बिंदा जंगल में सर्च अभियान चलाया गया सर्च अभियान के दौरान गिरफ्तार नक्सली पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान इन्होंने ने बताया कि लेवी वसूलने के लिए आया था और इसके ऊपर खूंटी जिले के अलग-अलग थाना में आधा दर्जन मामले दर्ज है।