केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी
Jun 20, 2025, 17:15 IST

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की राजनीतिक स्थिति और संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी से मुलाकात हुई। इस दौरान प्रदेश एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। pic.twitter.com/CB6iRNLKAX
— Babulal Marandi (@yourBabulal) June 20, 2025
बाबूलाल मरांडी ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी, जहाँ उन्होंने अमित शाह के साथ एक फोटो भी साझा की। उन्होंने इस संवाद को उपयोगी और सकारात्मक बताया।