Movie prime

शराब घोटाला मामला : ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाये गये छत्तीसगढ़ के व्यवसायी सिद्धार्थ सिंघानिया

छत्तीसगढ़ के चर्चित व्यवसायी सिद्धार्थ सिंघानिया को झारखंड की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शराब घोटाले के सिलसिले में गुरुवार को रायपुर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद आज उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया गया है।

उल्लेखनीय है कि ACB की विशेष अदालत ने 12 जून को सिद्धार्थ सिंघानिया के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सिंघानिया पर आरोप है कि मई 2022 में जब विनय कुमार चौबे उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव थे, उस दौरान लागू की गई उत्पादन नीति में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

गिरफ्तारी के बाद उसे रायपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मंजूर होने के बाद उसे रांची लाया गया। रांची पहुंचने पर पहले उसे सदर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया, जिसके बाद उसे ACB की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।