Movie prime

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में चार चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

 

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। झारखंड में चुनाव 4 चरणों में होंगे। गौरतलब है कि, पिछली बार भी राज्य में चार फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं लोकसभा चुनाव के साथ झारखंड के गांडेय सीट पर उपचुनाव भी होगा। पांचवें फेज की वोटिंग के दौरान गांडेय में उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। बताते चलें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद ये सीट खाली हुई है।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीख में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा है। झारखंड में वोटर्स की कुल संख्या 2 करोड़ 53 लाख 86 हजार 152 है। एक साल में वोटर्स की संख्या में 3.49 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में चार चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

एक तरफ चुनाव की तारीख का ऐलान हो रहा है तो दूसरी तरफ यूपीए और एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है। भाजपा ने अब तक 11 सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। तीन सीट पर अभी एनडीए गठबंधन को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है। गिरिडीह सीट आजसू के हिस्से जाना तय है। यूपीए ने भी अभी तक सीट बंटवारे को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा नहीं की है। सूत्र बताते हैं जेएमएम- 6 कांग्रेस- 6, दो सीट अन्य के खाते में जा सकती है।

पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की बात करे तो झारखंड में 4 चरणों में मतदान हुए थे। पहले चरण में चतरा, लोहरदगा और पलामू की लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। इस दौरान कुल वोट प्रतिशत 69.1% रहा। वहीं 2014 को लोकसभा चुनाव में झारखंड में तीन चरण में पूरा हुआ था। तीन चरण के मतदान में कुल वोट - 63.9% वोट मिले। जबकि 2009 में 2 चरणों में मतदान हुए थे। इस दौरान कुल वोट प्रतिशत 50.9% रहा।