झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक दर्जन से अधिक IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण और व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को नई नियुक्तियाँ दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपे गए हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई भूमिका
वाणिज्य कर विभाग के सचिव अमिताभ कौशल को अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा को नागरिक सुरक्षा आयुक्त का दायित्व भी सौंपा गया है। भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल खान को आयुक्त के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे ए. दोड्डे को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इसी प्रकार, वित्त विभाग में कार्यरत विशेष सचिव राजेश्वरी बी को पंचायती राज निदेशक नियुक्त किया गया है। सुशांत गौरव को रांची नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियाँ
- शशि प्रकाश झा होंगे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक।
- शेखर जमुआर को खेल निदेशक एवं झारखंड खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
- रवि शंकर शुक्ला बने नए उत्पाद आयुक्त और झारखंड राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक।
- नेहा अरोड़ा को स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उन्हें राज्य आरोग्य समिति और एड्स कंट्रोल सोसाइटी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- संदीप सिंह, पूर्व नगर आयुक्त रांची, अब वित्त विभाग में विशेष सचिव होंगे। उन्हें पेंशन, लेखा और अंकेक्षण निदेशालय का भी दायित्व मिला है।
- संजीव कुमार बेसरा होंगे राज्य के नए परिवहन आयुक्त।
- अक्षय कुमार सिंह सचिव पद छोड़कर योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव बने।
- कुमुद सहाय को अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है।
- रवि रंजन कुमार विक्रम को श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
- विशेष सचिव, निदेशक और निगम पदों पर नियुक्तियाँ
- मनोहर मरांडी और घोलप रमेश गोरख को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में विशेष सचिव का दायित्व।
- सूरज कुमार को SUDA निदेशक, स्मार्ट सिटी और आवास बोर्ड का एमडी बनाया गया है।
- आदित्य कुमार आनंद होंगे पशुपालन विभाग के निदेशक, जबकि जिशान कमर गव्य विकास निदेशक और कृषि विपणन परिषद के एमडी होंगे।
- मृत्युंजय कुमार बरनवाल को जलछाजन मिशन का सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
महिला अधिकारियों को भी मिली अहम जिम्मेदारी
- किरण कुमार पासी को तेजस्विनी परियोजना की मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
- नैंसी सहाय को नगरीय प्रशासन निदेशक बनाया गया है।
- माधवी मिश्रा उद्यान निदेशक और जाधव विजय नारायण राव पर्यटन निदेशक बनी हैं।
- गरिमा सिंह बनीं झारक्राफ्ट की नई प्रबंध निदेशक।
नगर निकायों और जिलों में भी कई नियुक्तियाँ
- संदीप कुमार को JPSC का सचिव बनाया गया है।
- राजकुमार गुप्ता होंगे उच्च तकनीकी शिक्षा के अपर सचिव।
- अनन्य मित्तल झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति के सीईओ बने।
- लोकेश मिश्रा परीक्षा नियंत्रक JPSC और विजय कुमार सिंह सामाजिक सुरक्षा निदेशक बनाए गए हैं।
- उपायुक्त व उपविकास आयुक्त स्तर पर भी फेरबदल
- कर्ण सत्यार्थी होंगे बंदोबस्त पदाधिकारी पूर्वी सिंहभूम।
- समीरा एस पलामू के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी।
कई जिलों में उपविकास आयुक्त सह जिला परिषद के सीईओ के तौर पर नए अधिकारी तैनात किए गए हैं, जिनमें सौरव कुमार भुवानिया (रांची), दीपक दुबे (गोड्डा), मोहम्मद जावेद हुसैन (पलामू), आलोक कुमार (खूंटी), रवि जैन (कोडरमा), दीपांकर चौधरी (सिमडेगा), आशीष अग्रवाल (रामगढ़), अनिकेत सचान (दुमका), पीयूष सिंहा (देवघर), रीना हंसदा (सरायकेला खरसावां), शताब्दी मजूमदार (बोकारो), सैयद रियाज अहमद (लातेहार) शामिल हैं।