झारखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गये रांची के सिटी और रूरल एसपी
May 28, 2025, 12:28 IST

झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं, जिसमें राजधानी रांची के दोनों प्रमुख पुलिस पदों—सिटी एसपी और रूरल एसपी—को भी नए अधिकारियों को सौंपा गया है।
अब जमशेदपुर रेल एसपी के रूप में कार्यरत प्रवीण पुष्कर को रांची का नया ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं धनबाद सिटी एसपी रह चुके अजीत कुमार को रांची सिटी एसपी की जिम्मेदारी दी गई है।
इससे पहले रांची सिटी एसपी के पद पर तैनात राजकुमार मेहता को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है, जबकि रांची रूरल एसपी के तौर पर कार्यरत सुमित कुमार अग्रवाल को चतरा जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।