मैकलुस्कीगंज : कंस्ट्रक्शन साइट पर उग्रवादियों ने किया हमला, मुंशी की मौ*त
Jul 18, 2024, 17:24 IST
मैकलुस्कीगंज में आज दोपहर उग्रवादियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला कर दिया, जिसमें मुंशी भूपेंद्र यादव की मौत हो गई। हथियारबंद उग्रवादियों ने कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग की, जिसमें भूपेंद्र यादव को गोली लगी। उन्हें इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भूपेंद्र यादव लातेहार जिले के बालूमाथ के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, यह उग्रवादियों का कंस्ट्रक्शन साइट पर दूसरा हमला था। इससे पहले मंगलवार को भी उग्रवादियों ने मजदूरों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद पुल निर्माण में लगी कंपनी ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। हालांकि, पुलिस सुरक्षा मुहैया करवा पाती कि उससे पहले शुक्रवार दोपहर को फिर से उग्रवादियों ने फायरिंग कर दी। मैकलुस्कीगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।