Movie prime

अभी और सतायेगी गर्मी, मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर जारी किया अलर्ट

झारखंड में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में आज हीटवेव की संभावना जताई जा रही है। हीट वेव के मद्देनज़र पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार लोहरदगा,रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहिबगंज में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के अगले 2 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 6 जून को राज्य के उत्तर पश्चिमी जिले जिसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा के साथ-साथ रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़ जिले में हीटवेव से लोगों को परेशानी होगी। राजधानी रांची और उसके आसपास की इलाके को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

ऐसे में 5 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, 6 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। 7 जून की बात करें तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा। 8 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने के आसार हैं।