विजय दिवस परेड में शामिल होने मास्को पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
May 8, 2025, 16:59 IST

भारत सरकार के आधिकारिक प्रतिनिधि के तौर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रूस की राजधानी मास्को पहुंच चुके हैं। उनके मास्को आगमन पर भारत के राजदूत विनय कुमार और रूस के रक्षा मंत्रालय के मेजर जनरल ओलेग मोलेसेव ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ 9 मई को मास्को में होने वाली विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान वे रूस के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ताओं और रणनीतिक बैठकों में भी भाग लेंगे। गौरतलब है कि विजय दिवस परेड हर वर्ष द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत की याद में आयोजित की जाती है और यह रूस के सबसे महत्वपूर्ण सैन्य आयोजनों में से एक माना जाता है।