Movie prime

शहरी विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार ने JUIDCO के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

राज्य में शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से आज शहरी विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने JUIDCO के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राज्यभर में चल रही शहरी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और उनकी प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहरी विकास से जुड़ी सभी योजनाएं तय समयसीमा में पूरी की जाएं और कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने यह भी जोर दिया कि सभी विकास कार्य मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण के अनुरूप हों ताकि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार स्मार्ट सिटी मिशन, स्वच्छता अभियान, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, सड़क निर्माण, जल निकासी और आवास योजनाओं को विशेष प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। बैठक के दौरान इन योजनाओं की समयबद्धता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।