Movie prime

झारखंड में मानसून की धीमी रफ्तार, इस दिन के बाद सक्रिय होने की संभावना

झारखंड में वर्तमान में मानसून कमजोर हो गया है। राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में आज मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि कुछ क्षेत्रों में गरज और वज्रपात हो सकता है। अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 13 जुलाई के बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज झारखंड के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है। पिछले दो दिनों से रांची में बारिश नहीं हुई है और कड़ी धूप ने लोगों को परेशान कर रखा है। अन्य जिलों का भी यही हाल है, जबकि कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई है।

13 जुलाई के बाद मानसून सक्रिय होने की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून ट्रफ राज्य में डालटनगंज से होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। लेकिन मानसून के कमजोर होने से राज्य में अच्छी बारिश की संभावना कम है। हालांकि, 13 जुलाई के बाद मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश
राज्य के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना है। सरायकेला खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिलों में भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।