Movie prime

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की कार्रवाई सोमवार तक स्थगित

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की कार्रवाई सोमवार तक स्थगित

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत आज यानी 26 जुलाई से हुयी है। मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में दिवंगत राजनीतिक हस्ती और अन्य क्षेत्रों के खास शख्सियत के निधन पर शोक संवेदना जताई है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने विधानसभा की कार्यवाही सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र संचालन के लिए सभापति के नामों की घोषणा की।

ये होंगे सभापति
स्टीफन मरांडी
रामचद्र सिंह
रामचंद्र चंद्रवंशी
निरल पूर्ति
रामदास सोरेन

कार्यमंत्रणा समिति का गठन
विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी 
मंत्री सत्यानंद भोक्ता
सुदेश महतो
सरयू राय
रामेश्वर उरांव