रांची सिविल कोर्ट में होगा राष्ट्रीय लोक अदालत 2025 का शुभारंभ, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद करेंगे उद्घाटन

साल 2025 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है, जो सुलहनीय मामलों के त्वरित समाधान का बेहतरीन अवसर होगा। यह लोक अदालत देशभर की जिला अदालतों में आयोजित की जाएगी, जहां विभिन्न विवादों को सुलझाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
रांची सिविल कोर्ट में इस लोक अदालत का उद्घाटन जस्टिस सुजीत नारायण करेंगे। झालसा के निर्देशानुसार, झारखंड के सभी जिला अदालतों में यह विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें चेक बाउंस, बिजली विवाद, पारिवारिक मामले, इंश्योरेंस और MACT एक्ट सहित अन्य समझौतापूर्ण मामलों की सुनवाई की जाएगी।
रांची में 30 हजार मामलों की सुनवाई संभावित
लोक अदालत के आयोजन में सिविल कोर्ट के न्याययुक्त दिवाकर पांडे समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी, रांची डीसी और एसएसपी की उपस्थिति रही। रांची सिविल कोर्ट में आयोजित इस लोक अदालत में 56 बेंचों पर करीब 30 हजार मामलों की सुनवाई होने की संभावना है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष झारखंड ने लोक अदालत के माध्यम से सर्वाधिक मामलों का निपटारा कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया था। इस बार भी राज्य को इस उपलब्धि को दोहराने की उम्मीद है।