Movie prime

राष्ट्रीय पासवा अध्यक्ष आलोक दुबे ने वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को नए कार्यकाल के लिए बधाई दी

 
आज पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की पूरी टीम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में पा स वा प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशन नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता छोटू प्रदेश महासचिव पासवा के साथ झारखंड के पासवा के सैकड़ो सदस्य अपनी पूरी टीम के साथ झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के लिए बुके देकर बधाई दी एवं उनके सुखद कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
पासवा के प्रदेश महासचिव नीरज कुमार ने बताया कि पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन पा स वा के संरक्षक झारखंड से निजी विद्यालयों के मसीहा, डॉक्टर रामेश्वर उरांव के मंत्री पद का शपथ ग्रहण से झारखंड के 47000 निजी विद्यालय अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
पासवा की प्रदेश महासचिव फलक फातिमा ने कहा कि पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के झारखंड के प्रत्येक जिले के निजी विद्यालयों में हर जिले में खुशी की एक लहर है।
वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव शिक्षा के प्रति और झारखंड में क्वालिटी एजुकेशन को स्थापित करने के प्रति पूर्ण समर्पित हैं और उनका मानना है कि झारखंड में क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करने में निजी विद्यालयों की एक अहम भूमिका है और इसी कारण से झारखंड के निजी विद्यालय के प्रति उनका दृष्टिकोण हमेशा से सकारात्मक रहा है और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा झारखंड के 47000 विद्यालयों के पा स वा अपना संरक्षण प्रदान किया है और ये पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक अभिभावक हैं।
डॉक्टर रामेश्वर उरांव के एक बार फिर मंत्री पद ग्रहण करने पर संपूर्ण झारखंड के निजी विद्यालय और पासवा की पूरी टीम में झारखंड के प्रत्येक जिले में निजी विद्यालयों के मध्य एक अद्भुत उत्साह का माहौल है ।
संपूर्ण झारखंड के निजी विद्यालय एक स्वर में मुक्त कंठ से मंत्री के नियुक्ति की प्रशंसा कर रहे हैं और उत्साह से उल्लासित हैं। साथ ही उन्होंने वित्त मंत्री को एक बार फिर मंत्री पद पर शपथ ग्रहण करने पर हृदय से बधाई दी है।