Movie prime

NIAMT वीमेन सेल ने महिला दिवस पर सशक्त महिलाओं को किया सम्मानित

National Institute of Advanced Manufacturing Technology के वीमेन सेल द्वारा NIAMT के सभागार में आज महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर पासपोर्ट अधिकारी मनीता के उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, महिला आज  की तारीख में काफी लम्बी छलांग लगा चुकी हैं और वो किसी दायरे की मोहताज नहीं है। महिलाएं, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि, महिलाएं भारतीय सभ्यता और संस्कृति में हमेशा से पूजित रही हैं। लेकिन समय के साथ साथ आज कई ऐसी वर्जनाओं को तोड़ कर महिलाओं ने अपना लोहा मनवाया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और कई प्रतियोगिताओं के आयोजन में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। वहीं कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। जिसमे डॉक्टर अनुपमा महली, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ किरण, महिला सेल की अध्यक्ष डॉ. नंदिता गुप्ता समेत NIAMT की प्रोफेसरों को भी सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. वैशाली पोद्दार, डॉ. सुम्बुल रहमान, डॉ. खुशबू, डॉ. नीलिमा दास और डॉ. वंदना के नाम शामिल हैं। वहीं कार्यक्रम को NIAMT के डायरेक्टर पीपी चट्टोपाध्याय ने भी सम्बोधित किया।