Movie prime

निशिकांत दुबे ने बनायी चाय, कहा-चाय वाला प्रधानमंत्री है, इसलिए सीख रहे हैं

झारखंड के देवघर में कल शाम गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे अलग अंदाज़ में नज़र आये। दरअसल, गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे अपने पूरे परिवार के साथ कल शाम देवघर स्थित टावर चौक के पास एक चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने दुकान में खुद ही चाय बनाने लगे। साथ ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों को अपने हाथ की बनी चाय का स्वाद चखाया। वहीं सांसद निशिकांत दुबे को देखने और उनके हाथों की बनी चाय पीने के लिए काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सांसद ने पत्रकारों से कहा कि देवघर वाले चाय के शौकीन हैं और चाय के जरिए लोगों तक पहुंचना आसान होता है। आज उन्होंने चाय बनानी सीखी है और आगे भी बनाते रहेंगे।

'मैंने 12 कप चाय बनाई और लोगों को पिलाई'
सांसद निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि जब एक चाय वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है तो चाय का कितना महत्व है, इसे समझा जा सकता है। भाजपा सांसद ने कहा, "मैंने 12 कप चाय बनाई और लोगों को पिलाई, जो लोगों को काफी अच्छा लगी। विपक्ष वाले इस चाय पर भी राजनीति करेंगे, लेकिन, जनता चाय पसंद करती है।"

सांसद निशिकांत दुबे ने समझाया चाय का महत्व
वहीं सांसद निशिकांत दुबे ने वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा- 'माननीय प्रधानमंत्री जी ने सचमुच सर्दी, गर्मी, बरसात के संघर्षों के साथ अपने जीवन को तपोबल से सामर्थ्यवान बनाया। उसी का परिणाम भारत आज एक मजबूत राष्ट्र है। हमें गर्व है कि मोदी जी के हम कार्यकर्ता हैं।