Movie prime

ओरमांझी : बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में बाघिन के चार शावकों की मौत

झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान से में एक बाघिन के चार शावकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघिन का नाम गौरी था और उसे 10 मई को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद उसने चार शावकों को जन्म दिया। इसके पश्चात बाघिन के करवट बदलने की वजह से चारों शावक दब गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
बताते चलें कि, शावकों के जन्म के बाद सीसीटीवी के जरिए पूरी मॉनिटरिंग की जा रही थी. इसके बावजूद नवजात शावकों को नहीं बचाया जा सका। बाद में चारों शावकों का पोस्टमार्टम करा कर शवदाहगृह में जला दिया गया। जानकारी के मुताबिक शक होने पर केज के अंदर जाकर बाघिन को बच्चों से अलग किया गया, तब तक तीन शावकों की मौत हो चुकी थी।