Movie prime

झारखंड में 22 हजार से ज्यादा आरोपी अब भी फरार, पुलिस कर रही तलाश

झारखंड पुलिस इन दिनों बड़ी चुनौती से जूझ रही है। राज्य भर में स्थायी वारंट वाले 22,555 फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। ये वे आरोपी हैं जो लंबे समय से कानून की पकड़ से बाहर हैं और जिनके खिलाफ अदालतों ने स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। इसके अलावा राज्यभर में कुल 3,661 कुर्की के मामले भी अब तक लंबित हैं।

धनबाद सबसे अधिक मामलों के साथ शीर्ष पर
राज्य के जिलों की बात करें तो धनबाद जिला 5,339 मामलों के साथ पहले नंबर पर है, जहां सबसे ज्यादा स्थायी वारंट लंबित हैं। वहीं सामान्य वारंट की बात करें तो झारखंड में ऐसे कुल 48,952 मामलों का निष्पादन अब भी बाकी है।

जिलावार आंकड़े इस प्रकार हैं:

  •  रांची : 2918
  •  खूंटी : 310
  •  गुमला : 1519
  •  सिमडेगा : 294
  •  लोहरदगा : 578
  •  चाईबासा : 1114
  •  सरायकेला : 328
  •  जमशेदपुर : 1491
  •  पलामू : 1876
  •  लातेहार : 799
  •  गढ़वा : 501
  •  हजारीबाग : 660
  •  रामगढ़ : 163
  •  कोडरमा : 190
  •  चतरा : 261
  •  गिरिडीह : 95
  •  धनबाद : 5339
  •  बोकारो : 952
  •  दुमका : 266
  •  गोड्डा : 276
  •  जामताड़ा : 291
  •  देवघर : 932
  •  साहेबगंज : 1046
  •  पाकुड़ : 299
  •  रेल धनबाद : 08
  •  रेल जमशेदपुर : 49
  •  कुल लंबित स्थायी वारंट: 22,555

इस आंकड़े से यह साफ है कि झारखंड में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले हजारों आरोपी अब भी कानून की गिरफ्त से बाहर घूम रहे हैं। पुलिस के सामने अब इन्हें पकड़ने की बड़ी जिम्मेदारी है।