Movie prime

राष्ट्र के विकास के लिए सभी राज्यों का समग्र विकास महत्वपूर्ण है : सी०पी० राधाकृष्णन

राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन ने आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के 44वां स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित समारोह में शिरकत की। इस दौरान राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सी०पी० राधाकृष्णन ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए सभी राज्यों का समग्र विकास महत्वपूर्ण है। उन्होंने ऐसे समावेशी विकास की बात कही, जिसमें हर वर्ग और समुदाय की जरूरतें पूर्ण हों। 

राष्ट्र के विकास के लिए सभी राज्यों का समग्र विकास महत्वपूर्ण है : सी०पी० राधाकृष्णन

राज्यपाल ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के कारण खाद्यान्न की आवश्यकताएँ बढ़ रही हैं एवं कृषि-भूमि घट रही है। कृषि विश्वविद्यालय का खाद्यान्न की जरूरतों को पूर्ण करने की दिशा में अहम दायित्व है। इसके उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता है कि बीएयू पड़ोसी राज्यों की आवश्यकताओं को भी पूर्ण करने की दिशा में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि हमें बड़े पैमाने पर समुदाय की सेवा करने की कोशिश करनी चाहिए। सभी को अपना कार्य करना चाहिए तथा समाज को पूर्ण योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

राष्ट्र के विकास के लिए सभी राज्यों का समग्र विकास महत्वपूर्ण है : सी०पी० राधाकृष्णन

राज्यपाल ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी निरंतर सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है, पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा से ख्याति अर्जित कर राष्ट्र को गौरवान्वित कर रहा है। विश्वविद्यालय को युवाओं की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने संस्थान की प्रगति हेतु बेहतर सेवा प्रदान करने हेतु बेहतर कार्य करने वाले प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र का चयन करने हेतु बधाई दी तथा बेहतर अनुसंधान पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालय नई-नई उपलब्धियों से विकसित भारत@2047 को प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर रहें।