Movie prime

डबल मर्डर से दहला पलामू, जेल से बाहर आये पूर्व कांग्रेस नेता की हत्या

डबल मर्डर से दहला पलामू, जेल से बाहर आये पूर्व कांग्रेस नेता की हत्या

इस वक़्त की बड़ी खबर पलामू से आ रही है। दरअसल, पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की घटना सामने आयी है। एक ही घर में दो शव मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है। मृतक की पहचान राजमोहन पोलू के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि की है।  

बताते चलें कि राजमोहन पोलू एक मामले का दोषी पाया गया था और हाल ही में जेल से बाहर आया था। उसने एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कोर्ट ने राजमोहन पोलू को 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह शाहपुर में अपने घर में रह रहा था। बुधवार की दोपहर अचानक कुछ अपराधी घर में घुसे और दोनों की हत्या कर दी। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है। ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि राजमोहन पूर्व में कांग्रेस का नेता रह चुका है।