Movie prime

प्रदेशवासियों को आज मिल सकती है गर्मी से राहत, बारिश के आसार

झारखंड में प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। राज्य में सबसे सबसे अधिक तापमान 46.6 डिग्री डाल्टनगंज में और सबसे कम तापमान 25.8 डिग्री चाईबासा में दर्ज किया गया। वहीं आज राज्य के कई हिस्सों में अच्छी-खासी वर्षा होने की संभावना है। 

दरअसल, रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी-पश्चिमी ट्रफ रेखा बिहार से होकर गुजर रही है। इसका असर आज झारखंड में भी देखने को मिलेगा। राज्य के करीब-करीब तमाम जिलों में आज बारिश की संभावना है। राजधानी रांची में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के कई जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। लोगों को बिजली गिरने से भी सतर्क रहने की जरूरत है। 

News Hub