Movie prime

शाम तक बदल सकता है सियासी समीकरण, जानें

झारखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में गठबंधन दल की बैठक जारी है। सूत्रों की मानें तो हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री पद संभाल सकते हैं, वहीं चंपाई सोरेन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष बन सकते हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बताते चलें कि राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन फिलहाल चेन्नई में हैं और उनके आज शाम 7 बजे तक रांची लौटने की संभावना है। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि चंपाई सोरेन राज्यपाल के लौटते ही अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच दिन पहले जेल से रिहा हुए हैं, और उनकी रिहाई के साथ ही झारखंड की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। आज सीएम आवास पर इंडिया ब्लॉक की बैठक हो रही है, जिसमें जेएमएम, कांग्रेस, और राजद के विधायक और मंत्री शामिल हैं।

News Hub