Movie prime

ग्रामीण कार्य विभाग में चार अभियंताओं की पदस्थापना, विभाग ने जारी किया आदेश

ग्रामीण कार्य विभाग में चार अभियंताओं की पदस्थापना, विभाग ने जारी किया आदेश

झारखंड सरकार ने ग्रामीण कार्य विभाग में चार वरिष्ठ अभियंताओं की नई पदस्थापन सूची जारी की है। इस संबंध में विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। सभी अभियंताओं को जल संसाधन विभाग से प्रतिनियुक्ति पर ग्रामीण विकास के विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्त किया गया है।

जानिए किन अभियंताओं को कहां मिली नई जिम्मेदारी:
1. भोला राम: 
जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता भोला राम को अब ग्रामीण विकास विशेष अंचल, दुमका में अधीक्षण अभियंता (चालू प्रभार) के पद पर तैनात किया गया है। यह जिम्मेदारी उन्हें अगले आदेश तक सौंपी गई है।

2. राम पुकार राम: इसी तरह जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त राम पुकार राम को ग्रामीण विकास विशेष अंचल, हजारीबाग में अधीक्षण अभियंता (चालू प्रभार) के रूप में पदस्थापित किया गया है।

3. अशोक कुमार: सेवा निवृत्त अशोक कुमार को ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र, रांची में अधीक्षण अभियंता (चालू प्रभार) बनाया गया है। इसके अलावा वे सचिव, प्राविधिक, मुख्य अभियंता कार्यालय, ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

4. सुनील चंद्र नाथ: वर्तमान में सचिव प्राविधिक के पद पर कार्यरत सुनील चंद्र नाथ को स्थानांतरित कर अब ग्रामीण विकास विशेष अंचल, पलामू में अधीक्षण अभियंता के रूप में नियुक्त किया गया है।

इन तबादलों और नियुक्तियों से ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार का यह एक अहम कदम माना जा रहा है।