प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन संरक्षक ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात
Feb 4, 2025, 15:02 IST

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) अशोक कुमार एवं मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एस आर नटेश ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में दोनों अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से वन्यजीव संरक्षण और वन सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।