Movie prime

रांची के पॉश इलाके में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का पर्दाफाश, 14 गिरफ्तार, विदेशी लड़कियां शामिल

राजधानी रांची के पॉश इलाके में स्पा सेंटर के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था, जिसे रविवार को लालपुर पुलिस ने उजागर किया। यह मामला लालपुर थाना क्षेत्र के एक स्पा सेंटर से जुड़ा हुआ है, जहां स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी की जा रही थी। इस मामले की छानबीन के लिए सिटी डीएसपी के नेतृत्व में स्पा सेंटर पर छापा मारा गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक लड़के और लड़कियां पकड़े गए।
रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता के निर्देश पर सिटी डीएसपी वी रमन के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। इसके बाद रांची के लालपुर स्थित ली डिजायर मॉल में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही स्पा सेंटर से लोग इधर-उधर भागने लगे। छापेमारी के दौरान 14 लड़के और लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। साथ ही स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं। इस दौरान स्पा सेंटर से थाईलैंड की तीन, दिल्ली की दो, पश्चिम बंगाल की चार, नेपाल की एक और एक लोकल लड़की को पकड़ा गया। पुलिस जांच में यह पता चला कि टूरिस्ट वीजा पर थाईलैंड से लड़कियों को बुलाकर उनसे रांची में जिस्मफरोशी करवाई जा रही थी।
स्पा सेंटर की आड़ में लालपुर क्षेत्र में सेक्स रैकेट संचालित था। गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से अधिकांश लड़कियां हैं। लालपुर पुलिस ने इस मामले पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इस धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जांच की जा रही है।