Movie prime

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देवघर पहुंची

राहुल गांधी ने झारखंड में प्रवेश करते के साथ राज्य की सियासी स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, राज्य की जनता झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार चुनी।

आज झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन है। राहुल गांधी ने झारखंड में प्रवेश करते के साथ राज्य की सियासी स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, राज्य की जनता झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार चुनी। भाजपा ने यहां आपकी सरकार चोरी करने की कोशिश की। लेकिन कांग्रेस ने आपके मतदान की रक्षा की और आपकी सरकार बचाई। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन भाजपा की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहा है, क्योंकि हम किसी से डरते नहीं हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। शनिवार सुबह गोड्डा के सरकंडा चौक से यात्रा की शुरुआत हुई। जहां राहुल ने गोड्डा में जनसभा को संबोधित किया, अब वो देवघर पहुंच रहे हैं। यहां वो बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा करेंगे। देवघर में राहुल के स्वागत की तैयारी है। काफिले के साथ- साथ कई चौक चौराहों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। कांग्रेसियों में उत्साह साफ नजर आ रहा है।

दिखावे के लिए जा रहे मंदिर-निशिकांत
देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में राहुल गांधी पूजा करेंगे। इसे लेकर गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वो बस दिखावे के लिए मंदिर जा रहे हैं। अब तक जिन जगहों पर राहुल गांधी गए हैं (जैसे- मुर्शिदाबाद, मालदा, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा) ये सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों के केंद्र हैं। आप बांग्लादेशी घुसपैठियों के वोटों को मजबूत कर रहे हैं और हिंदुओं के साथ अन्याय कर रहे हैं। आप हिंदू भी नहीं हैं, लेकिन फिर भी अगर आप खुद को हिंदू घोषित करना चाहते हैं, तो हम इसका स्वागत करते हैं।

बताते चलें कि, झारखंड में इस यात्रा को दो चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में 11 जिलों से होकर यह यात्रा निकलेगी। दूसरे चरण में दो जिलों में यह यात्रा पहुंचेगी। पहले चरण मे जिन जिलों से यह यात्रा निकल रही है उसमें दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला, जमशेदपुर, चाईबासा, पलामू और गढ़वा है। जबकि दूसरे चरण में पलामू और गढ़वा यह यात्रा पहुंचेगी। राहुल गाधी की यात्रा पश्चिम बंगाल से होते हुए झारखंड के संताल परगना में प्रवेश करेगी।