Movie prime

रेल मंत्रालय ने दिया यात्रियों को होली का तोहफा, चार होली स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, जानें विस्तृत जानकारी

यात्रियों की सुविधा एवं होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए चार होली स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों की सूची इस प्रकार है :

ट्रेन संख्या 08839 जयनगर – रांची होली स्पेशल 24 मार्च को जयनगर से प्रस्थान करेगी। (केवल एक ट्रिप)
  
ट्रेन का जयनगर प्रस्थान रविवार 23:50 बजे, दरभंगा आगमन 01:30 बजे प्रस्थान 01:35 बजे, समस्तिपुर आगमन 02:55 बजे  प्रस्थान 03:00 बजे, बरौनी आगमन 04:00 बजे प्रस्थान 04:05 बजे, किउल आगमन 05:00 बजे प्रस्थान 05:02 बजे , झाझा आगमन 06:15 बजे प्रस्थान 06:20 बजे , जसीडीह आगमन 06:55 बजे प्रस्थान 06:57 बजे , धनबाद आगमन 10:55 बजे, प्रस्थान 11:00 बजे , बोकारो स्टील सिटी आगमन 13:30 बजे प्रस्थान 13:35 बजे,  मुरी  आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:32 बजे एवं रांची आगमन सोमवार 16:45 बजे होगा ।
इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच एवं  द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 22 कोच, कुल 24 कोच होंगे।

 ट्रेन संख्या 08822 गोरखपुर – रांची होली स्पेशल ट्रेन  24 मार्च को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी | (केवल एक ट्रिप)

 गोरखपुर प्रस्थान रविवार 05:00 बजे, छपरा आगमन 07:50 बजे प्रस्थान 07:55 बजे, पटना आगमन 10:10 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, जसीडीह आगमन 14:05 बजे प्रस्थान 14:07 बजे, मधुपुर आगमन 14:33 बजे प्रस्थान 14:35 बजे, धनबाद आगमन 15:35 बजे प्रस्थान 15:40 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 18:05 बजे प्रस्थान 18:10 बजे, मूरी आगमन 19:05 बजे प्रस्थान 19:07 बजे एवं रांची आगमन रविवार 21:25 बजे होगा |
इन ट्रेनों में जनरेटर यान के 02 कोच, एवं वातानुकूलित 3-टियर (इकनॉमी) के 17 कोच  होंगे।

ट्रेन संख्या 08850 पूर्णियाँ - रांची होली स्पेशल ट्रेन 23 मार्च को पूर्णियाँ से प्रस्थान करेगी | (केवल 1 ट्रिप)

इस ट्रेन का पूर्णियाँ प्रस्थान शनिवार 23:55 बजे, बरौनी आगमन 03:20  बजे प्रस्थान 03:30 बजे, जसीडीह आगमन 06:28 बजे प्रस्थान 06:30  बजे, धनबाद आगमन 09:00 बजे प्रस्थान 09:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 10:40 बजे प्रस्थान 10:45 बजे, मुरी आगमन 11:45 बजे प्रस्थान 11:47 बजे एवं रांची आगमन रविवार 14:25 बजे होगा |
इन ट्रेनों में एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 08 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 10 कोच एवं वाताअनुकूलित 3-टीयर के 02 कोच, कुल 21 कोच होंगे |

ट्रेन संख्या 05762 कटिहार - रांची होली स्पेशल ट्रेन 21 मार्च को कटिहार से प्रस्थान करेगी 

इस ट्रेन का कटिहार प्रस्थान गुरुवार 22:30 बजे, मालदा टाउन आगमन 00:55 बजे प्रस्थान 01:05 बजे, पाकुड़ आगमन 02:25 बजे प्रस्थान 02:27 बजे, आसनसोल आगमन 08:25 बजे प्रस्थान 08:35 बजे, धनबाद आगमन 10:00 बजे प्रस्थान 10:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 11:50 बजे प्रस्थान 11:52 बजे, मुरी आगमन 12:55 बजे प्रस्थान 12:57 बजे एवं रांची आगमन शुक्रवार 14:25 बजे होगा |
इन ट्रेनों में एसएलआरडी के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 05 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 05 कोच एवं वतानुकूलित 3-टीयर के 03 कोच, कुल 15 कोच होंगे |