Movie prime

राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, गुरुजी के स्वास्थ्य की ली जानकारी

दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक और मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
राजेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुजी की तबीयत में पहले से काफी सुधार है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाव-भाव से यह स्पष्ट झलक रहा था कि गुरुजी जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे।
उन्होंने कहा कि झारखंड की करोड़ों जनता गुरुजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ कर रही है और इन प्रार्थनाओं का असर साफ दिख रहा है। जिस तरह गुरुजी ने जीवन भर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ झारखंड की जनता के अधिकारों और हक के लिए संघर्ष किया, उसी भावना से आज जनता भी उनकी सेहत को लेकर गहरी चिंता जता रही है।