रांची के राजकुमार धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ मनाई शादी की 15वीं सालगिरह
रांची के राजकुमार और 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने अपनी शादी की 15वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। इस खास मौके पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों केक काटते और एक-दूसरे को खिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनका परिवार का डॉगी भी दिखाई दे रहा है, जो केक कटिंग के दौरान कुर्सी पर बैठा हुआ है।
Happy 15th Wedding Anniversary MS Dhoni & Sakshi 😍💛#MSDhoni #Sakshi #WhistlePodu
— WhistlePodu Army ® - CSK Fan Club (@CSKFansOfficial) July 4, 2024
🎥 Bhavya Dewan pic.twitter.com/7K6PMCz2SB
एमएस धोनी और साक्षी का यह केक कटिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब प्यार दे रहे हैं। शादी की 15वीं सालगिरह के इस मौके पर फैंस उन्हें बधाइयाँ और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की पुरानी तस्वीरें
इस खास दिन पर साक्षी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें धोनी और साक्षी काफी प्यारे लग रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस भी अपना ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।