Movie prime

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रांची एयरपोर्ट पर किया गया जनजातीय संस्कृति को समर्पित विशेष आयोजन

 
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रांची एयरपोर्ट पर किया गया जनजातीय संस्कृति को समर्पित विशेष आयोजन

रांची एयरपोर्ट पर महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को धूमधाम से मनाते हुए झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन किया गया। इस विशेष अवसर पर आयोजित रंगारंग लोक नृत्य कार्यक्रम में झारखंड की आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश की गई। बताते चलें कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय और झारखंड सरकार के संस्कृति विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देना था बल्कि जनजातीय संस्कृति के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को जनमानस में उजागर करना भी था।


कार्यक्रम में आदिवासी वेशभूषा और परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ जनजातीय नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने झारखंड की संस्कृति और सामाजिक धरोहर को जीवंत कर दिया। मौके पर उपस्थित दर्शकों ने नृत्य और संगीत का आनंद लिया और इसे झारखंड की आदिवासी धरोहर के प्रति एक श्रद्धांजलि के रूप में सराहा। गौरतलब है कि यह आयोजन न केवल बिरसा मुंडा के महान योगदान को याद करने का अवसर था बल्कि यह झारखंड की जनजातीय परंपराओं को उजागर करने का एक प्रयास भी था।