Movie prime

RANCHI: देश में दलित,आदिवासी, अल्पसंख्यक और महिला होना एक अभिशाप जैसा हो गया है: झामुमो

भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार को लेकर सीएम हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला बोला है। नयी दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि झारखंड में जितने भी घोटालते हुए उनके तार हेमंत सोरेन से जुड़े हैं। जिसके बाद झामुमो भाजपा पर हमलावर हो गयी है। इसे लेकर भाजपा के सवालों को लेकर झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर जम कर निशाना साधा। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में आदिवासी अल्पसंख्यक का विकास हो रहा है। राज्य को एक आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है, लेकिन इन सब से भाजपा बौखला गयी है। साथ ही समन्वय समिति में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को सदस्य बनाया गया। यही सब कारण है कि अब भाजपा अनर्गल बयान दे कर चर्चा में बनी रहना चाहती है।

उन्होंने कहा कि यह वही भाजपा है जिसने अजित पवार पर दो हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया, हेमन्त विश्वाशर्मा को देश का सबसे भ्रष्ट बताया लेकिन बाद में सभी भाजपा में शामिल हो गये तो वह साफ हो गये। भाजपा से जो सवाल पूछने का काम करता है उस पर ऐसा आरोप लगाना शुरू कर दिया जाता है।

हेमन्त सोरेन से भाजपा इस लिए बौखला गयी है क्योंकि उन्हें मालूम है कि 2024 में इनका क्या हाल होने वाला है। पहले कोरोना में वैक्सीन और अन्य चीजों में रोका गया। हमारे हिस्से का रॉयल्टी को नहीं देना, केंद्रीय ऐजेंसी की कार्रवाई से सरकार को बदनाम करने के साथ सरकार को  तोड़ने तक कि कोशिश की गयी. लेकिन जनता जवाब देने का काम करेगी। जो कॉपी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास दिखाते चले गए अब केंद्रीय प्रवक्ता दिखा रहे है। आप जांच करा लीजिए। लेकिन पहले गुजरात में पोर्ट का जांच होना चाहिए कि ड्रग्स कहा से आया था और किसका था।


भाजपा का हाल ऐसा हो गया है कि अब छत्तीसगढ़ में भाजपा के चाणक्य अमित शाह एक हाल में आम सभा कर रहे है। भाजपा को जनता नकार चुकी है। इससे पहले भी झारखंड में ऐसा हाल हुआ है। हमारे INDIA गठबंधन के नेता राहुल गांधी जब सभा कर रहे है तो जनसैलाब उमड़ रहा है। इन सब से भाजपा डर गई है। उन्होंने कहा कि इस देश में दलित,आदिवासी, अल्पसंख्यक और महिला होना एक अभिशाप जैसा हो गया है। मनुवादी सोच रखने वालों के गण पॉइंट पर आदिवासी, महिला,दलित होते है।