हजारीबाग: बिहार से रांची आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, खलासी की मौत
Jan 31, 2025, 13:11 IST

हजारीबाग के बरही में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बिहार से रांची जा रही कावेरी नामक बस कोबरा बटालियन के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।